विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा की दूसरी मराठी फिल्म में ये है साउथ का तड़का

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 06:12 PM (IST)

महाराष्ट्र के कई भागों में शूट की जाने वाली इस फिल्म में गौरव घाटनेकर , सुप्रिया पठारे और निखिल रत्नपारखी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की दूसरी मराठी फिल्म में ये है साउथ का तड़का
प्रियंका चोपड़ा की दूसरी मराठी फिल्म में ये है साउथ का तड़का

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों विदेश में अपने काम में बिज़ी हों लेकिन रीज़नल फिल्में बनाते रहने का उनका कमिटमेंट कम नहीं हुआ है और उनकी दूसरी मराठी फिल्मों में तो एक साथ दो कल्चर का रंग नज़र आने वाला है।

बता दें कि मराठी में आशुतोष गोवारिकर स्टारर फिल्म ' वेंटिलेटर ' को प्रोड्यूस करने के बाद प्रियंका ने इसी महीने एक और मराठी फिल्म ' काय रे रास्कला ' की घोषणा की थी जिसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। आपको नाम से ही समझ में आ रहा होगा कि इस फिल्म में मराठी और साऊथ का अच्छा मिश्रण होगा। बताया जा रहा है कि ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें महाराष्ट्रीयन और साऊथ इंडियन कल्चर को दिखाया जाएगा। आई गिरिधरन डायरेक्टेड इस फिल्म की कहानी प्रियंका को भी बहुत पसंद आई है। महाराष्ट्र के कई भागों में शूट की जाने वाली इस फिल्म में गौरव घाटनेकर , सुप्रिया पठारे और निखिल रत्नपारखी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।

रईस का Long Weekend पूरा, अब सौ करोड़ से बस इतनी दूर

समझ जाता है कि अपनी पहली फिल्म ' वेंटिलेटर ' को मिली सफलता को देखते हुए प्रियंका ने मराठी फिल्मों को भी उतनी ही प्राथमिकता दी है। इस मराठी फिल्म में प्रियंका ने ' बाबा ' नाम से एक गाना भी गाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।