विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार्सिलोना में शूटिंग अधूरी छोड़कर मुंबई लौट आईं प्रियंका चोपड़ा

By Edited By:
Published: Mon, 09 Jun 2014 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jun 2014 12:59 PM (IST)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बार्सिलोना में जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन उन्हें रविवार को अचानक शूटिंग

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बार्सिलोना में जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन उन्हें रविवार को अचानक शूटिंग बीच में छोड़कर मुंबई आना पड़ा। आप भी सोच रहे होंगे आखिर ऐसा क्या हुआ कि पीसी ने शूटिंग अधूरी छोड़ दी।

दरअसल, प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि के मौके पर मुंबई में उनके नाम पर एक सड़क का नामकरण होने जा रहा है। जिसके उद्घाटन के लिए पीसी मुंबई पहुंची हैं। 10 जून को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रियंका भी मौजूद रहेंगी।

बताया जाता है कि यह सड़क मुंबई के यारी रोड इलाके में है और प्रियंका के निवास स्थान के सामने। इस सड़क का उद्घाटन शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे। यह सम्मान समारोह 10 जून को आयोजित होगा।

गौरतलब है कि प्रियंका ने अदाकारी से पहले मिस वर्ल्‍ड खिताब जीतकर हिंदुस्तान का सिर फख्र से ऊंचा किया था। उसके बाद से वे लंबे अर्से से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। उनके पिता भी इंडियन आर्मी में बतौर डाक्टर कई साल तक देश के जवानों की सेवा कर चुके हैं। सड़क का नाम स्वर्गीय डा. अशोक चोपड़ा मार्ग होगा। ठाकरे परिवार का चोपड़ा परिवार से काफी पुराना रिश्ता रहा है। प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता के अनुसार सड़क के उद्घाटन समारोह में नजदीकी रिश्तेदार, दोस्तों के अलावा डा. चोपड़ा के एनजीओ के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

पढ़ें: प्रियंका ने हिमाचल प्रदेश में कर ली शादी

पढ़ें - पीसी के पिता के नाम पर मार्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।