विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या 'बाजीराव' की पत्नी बनेंगी प्रियंका?

By Edited By:
Updated: Fri, 21 Mar 2014 05:51 PM (IST)

मुंबई। लगता है संजय लीला भंसाली को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की ड्रीम गर्ल मिल गई है। जी हां अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम कर सकती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है संजय लीला भंसाली को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की ड्रीम गर्ल मिल गई है। जी हां अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम कर सकती हैं।

पढ़ें : रणवीर बनेंगे बाजीराव

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका इस फिल्म में बाजीराव की पत्नी काशी बाई का रोल निभा सकती हैं। हालांकि प्रियंका की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संजय लीला भंसाली ने प्रियंका को फिल्म में ये अहम रोल निभाने का ऑफर दिया है। आपको बता दें कि ये रोल फिल्म का शीर्षक रोल नहीं होगा, लेकिन एक अहम रोल जरूर है, जिसे प्रियंका निभा सकती हैं।

पढ़ें : बाजीराव को लेकर मचा विवाद

खबर है कि बाजीराव के रोल के लिए अभिनेता रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। जबकि, अभिनेत्रियों की दौर में कई अदाकारा शामिल हैं। पहले इस रोल के लिए शाहरुख व सलमान की चर्चा हो रही थी।