विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी हिट, तीसरी का ऐलान, क्या जॉली एलएलबी में फिर है अक्षय का काम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 03:40 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 03:46 PM (IST)

अक्षय कुमार ने इस मौके पर यह भी कहा कि वो अब फिल्में पैसे के लिए नहीं करते। पैसे तो ...और पढ़ें

दूसरी हिट, तीसरी का ऐलान, क्या जॉली एलएलबी में फिर है अक्षय का काम
दूसरी हिट, तीसरी का ऐलान, क्या जॉली एलएलबी में फिर है अक्षय का काम

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। काले कोट में कोर्ट रूम में अपनी दलीलों से केस को हर बार अनोखा मोड़ देने वाला जॉली अब एक बड़ी फ्रेंचाइजी बन कर उभर चुका है और ऐसे में फिल्म के तीसरे भाग को बनाने की घोषणा कर दी गई है। पर अक्षय कुमार को लेकर सस्पेंस बनाये रखा गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 ने कामयाब फिल्मों की सूची में अपने को शामिल कर लिया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है , करीब एक साल में अक्षय कुमार ने चौथी बार ऐसा काम किया है। जॉली से जुड़े लोगों में ख़ुशी सबके चेहरे पर है और इसी कारण जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की कामयाबी को देखते हुए फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ ने यह घोषणा कर दी है कि जॉली एल एल बी का तीसरा भाग भी बनाया जाएगा। कंपनी के प्रमुख विजय सिंह ने बुधवार को मुंबई में हुए फिल्म के सक्सेस इवेंट के दौरान कहा कि हमलोग इस फिल्म की आगे की कड़ी के बारे में भी सोच रहे हैं लेकिन अभी यह नहीं बता पाएंगे कि तीसरे भाग में कौन से कलाकार होंगे। इस मौके पर अक्षय के मौजूद होने के बावजूद स्टूडियो की तरफ से आई इस प्रतिक्रिया का मतलब अक्षय को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार रखना है।

JollyWood 100, 12वें दिन सेंचुरी, 13 महीनों में अक्षय का चौथा कमाल

कामयाबी के इस जश्न के दौरान अक्षय ने कहा " सच कहूं, तो फिल्म का किसी भी क्लब में पहुंचना मेरे लिये जरूरी नहीं है। जरुरी है सिर्फ लोगों का प्यार ।" अक्षय ने कहा कि उन्होंने इससे पहले निर्देशक सुभाष कपूर के साथ काम नहीं किया था लेकिन अगर उन्हें किसी निर्देशक के साथ काम करके मजा आ जाता है तो फिर वे अपने निर्देशकों को दोहराते हैं, क्योंकि उनके लिए काम में मन लगना अहम बात है। अक्षय ने सुभाष कपूर के साथ काम करने के संकेत तो दिया लेकिन ये नहीं बताया कि क्या वो सुभाष कपूर के साथ जल्द ही कोई फिल्म एनाउंस करने जा रहे हैं या नहीं।

Exclusive : डॉली मिश्रा के बहुत बड़े फैन हैं विशाल भारद्वाज, फिर करेंगे काम

रिलीज़ के 13 दिनों में 100 करोड़ से ज़्यादा कमाई करने वाली जॉली एलएलबी 2 के जॉली यानि अक्षय कुमार ने इस मौके पर यह भी कहा कि वो अब फिल्में पैसे के लिए नहीं करते। पैसे तो उन्होंने बहुत कमा लिया है लेकिन अब वो फिल्में सिर्फ जीवन का आनंद लेने के लिए करना चाहते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।