विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब राब्ता मुश्किल में , मगधीरा के निर्माताओं ने भिजवाई कोर्ट की नोटिस

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 03:45 PM (IST)

बता दें कि बाहुबली के निर्देशक राजमौली की फिल्म मगधीरा आठ साल पहले रिलीज़ हुई थी और इसमें राम चरण ...और पढ़ें

अब राब्ता मुश्किल में , मगधीरा के निर्माताओं ने भिजवाई कोर्ट की नोटिस
अब राब्ता मुश्किल में , मगधीरा के निर्माताओं ने भिजवाई कोर्ट की नोटिस

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनोन की फिल्म राब्ता मुश्किल में पड़ती नज़र आ रही है। एस एस राजमौली निर्देशित तेलुगु फिल्म मगधीरा के निर्माता अलु अरविन्द ने राब्ता पर कॉपी राइट्स उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कोर्ट का नोटिस भिजवा दिया है।

गीता आर्ट्स नामक बैनर के फिल्म बनाने वाले निर्माता अलु अरविन्द ने अपने बयान में कहा है कि गीता आर्ट्स ही मगधीरा की ओरिजनल निर्माता है और हिंदी फिल्म राब्ता के ट्रेलर और पब्लिसिटी मटेरियल देखने के बाद यह पाया गया है कि राब्ता ने कॉपी राइट्स कानून का उल्लंघन किया है। इसलिए हमने हैदराबाद हाईकोर्ट में फिल्म राब्ता के रिलीज़ के खिलाफ एक अर्जी दाखिल की थी। हैदराबाद हाईकोर्ट ने राब्ता के निर्माता को नोटिस भेजा है और इस मामले की सुनवाई एक जून को होगी।

यह भी पढ़ें:Exclusive: कृति सेनोन को इस बात से बहुत डर लगता है 

 

बता दें कि बाहुबली के निर्देशक राजमौली की फिल्म मगधीरा आठ साल पहले रिलीज़ हुई थी और इसमें राम चरण और काजल अग्रवाल लीड रोल में थे। राब्ता 9 जून को रिलीज़ होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।