विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अनारकली ऑफ़ आरा' का Deleted सीन किसने किया लीक, प्रोड्यूसर को है इन पर शक़

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2017 07:12 AM (IST)

अनारकली ऑफ़ आरा एक इरोटिक डांसर की कहानी है, जो बिहार के आरा से हैं। डांसर द्विअर्थी गाने गाकर लोगों का मनोरंजन करती है।

'अनारकली ऑफ़ आरा' का Deleted सीन किसने किया लीक, प्रोड्यूसर को है इन पर शक़
'अनारकली ऑफ़ आरा' का Deleted सीन किसने किया लीक, प्रोड्यूसर को है इन पर शक़

मुंबई। स्वरा भास्कर की फ़िल्म अनारकली ऑफ़ आरा का एक बेहद हॉट सीन इन दिनों इंटरनेट पर ख़ूब सर्कुलेट हो रहा है। प्रोड्यूसर्स ने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई है। उनका शक़ है कि उनकी ही टीम के किसी सदस्य ने ये शरारत की है।

ख़बर के मुताबिक़ शिकायत दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज़ करवाई गई है। प्रिया और संदीप कपूर की तरफ से की गई शिकायत में कहा गया है- ''हमें संदेह है कि फ़िल्म के कुछ अहम सीन डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ कर दिए गए हैं। पिछले तीन दिनों से ये उपलब्ध हैं। ये जान-बूझकर किया गया आपराधिक कृत्य है और फ़िल्म को नुक़सान पहुंचा सकता है, ताकि प्रोड्यूसर्स को 6 करोड़ का निवेश डूब जाए।''

इसे भी पढ़ें- आयुष्मान-भूमि की फ़िल्म शुभ मंगल सावधान का शुभारम्भ, देखें तस्वीरें

अनारकली ऑफ़ आरा एक इरोटिक डांसर की कहानी है, जो बिहार के आरा से हैं। डांसर द्विअर्थी गाने गाकर लोगों का मनोरंजन करती है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए प्रोड्यूसर संदीप कपूर ने कहा कि उस व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, इसलिए किसी का नाम लेना सही नहीं है, लेकिन किसी सीनियर ने ये किया है। ये फ़िल्म का कोई एक्टर या डायरेक्टर हो सकता है। जो सीन लीक हुए हैं, उनमें से सिर्फ़ एक सीन ऐसा था, जिसे सेंसर बोर्ड ने हटाने के लिए कहा था। इसलिए ये सीबीएफसी से लीक नहीं हुआ है। संदीप ने कहा कि इस लीक सीन को वेबसाइट्स से हटवाने के लिए उनकी टीम काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें- बेटी के लिए आख़िरी बार लड़ेगा वुल्वरीन, अलविदा लोगन

संदीप ने आगे कहा- ''मुझे आज सुबह से कई लोग फोन कर चुके हैं। ये जानकर मुझे झटका लगा है। हमारे जैसे इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर्स के लिए ये सही नहीं हो रहा।'' फ़िल्म का ट्रेलर पिछले हफ़्ते ही रिलीज़ हुआ है। 24 मार्च को रिलीज़ हो रही फ़िल्म को अविनाश दास ने डायरेक्ट किया। फ़िल्म में संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।