यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
श्रीदेवी को सेट पर रानी के समान ही रखती थी 'पुली' की टीम
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी जल्द ही तमिल फिल्म 'पुली' में नजर आएंगी। दो दशक के बाद वो तमिल फिल्मों में वापसी करने जा रही है। फिल्म शूट को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वहां रानी जैसा ही महसूस होता था।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी जल्द ही तमिल फिल्म 'पुली' में नजर आएंगी। दो दशक के बाद वो तमिल फिल्मों में वापसी करने जा रही है। फिल्म शूट को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वहां रानी जैसा ही महसूस होता था।
श्रीदेवी की यह फिल्म हिन्दी सहित कुछ और भाषाओं में भी रिलीज होगी। इसमें साउथ के सुपर स्टार विजय भी काम कर रहे हैं।
श्रीदेवी ने बताया 'सभी ने फिल्म के सेट पर मुझे बिलकुल रानी की तरह ही ट्रीट किया। यह बहुत ही प्यारा अनुभव था। फिल्म में मेरे रोल की सबसे अच्छी बात यही थी। इस बात से न सिर्फ बहुत ही सम्मानित महसूस हुआ बल्कि अच्छा भी लगा।'
भारतीय फिल्म ने टोरंटो फिल्म महोत्सव में जीता अवार्ड
श्रीदेवी की पिछली तमिल फिल्म साल 1986 में प्रदर्शित हुई थी। ये सुपर स्टार रजनीकांत के साथ थी। जब वो सेट पर इतने साल के बाद पहुंचीं तो उन्होंने बताया कि यह बिल्कुल पुरानी यादों के झरोखे में खो जाने जैसा रहा।
श्रीदेवी ने बताया 'पुराने स्टूडियो में शूटिंग करना बढ़िया अनुभव रहा। मैं कई साल से यहां नहीं आई थी। यहां से मजेदार यादें जुड़ी हैं। इनमें तमिल इंडस्ट्री के शुरूआती दिनों में हुए अनुभव शामिल हैं। यह एक सपने को फिर से जीने के समान रहा।'
'पुली' में अपने रोल के बारे में बात करते हुए श्रीदेवी ने कहा 'यह इस तरह का रोल है जो जीवन में एक बार ही करने को मिलता है। यह हमेशा ही विशेष बना रहेगा। इस किरदार में कई तरह के शेड्स हैं। मैं एक पारंपरिक रानी का किरदार नहीं निभा रही हूं। हालांकि इस बार में ज्यादा बोलने की अनुमति मुझे नहीं है।'
सलमान के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी!
श्रीदेवी ने कहा 'मगर यह बात जरूर है कि मैं इस रोल को लेकर खासी उत्साहित हूं। मैंने अपने करियर में बहुत सारी फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। मगर यह रोल हमेशा ही खास रहने वाला है।'
फिल्म में अपनी कॉस्ट्यूम पर बात करते हुए श्रीदेवी ने बताया 'मेरी कॉस्ट्यूम उम्मीद से कहीं ज्यादा भारी थी। कई बार ऐसा मौका भी आया जब वेनिटी वैन बहुत दूर होती थी। मुझे वहां जाने के लिए लोगों की मदद लेना पड़ती थी। वो लोग गाउन संभालते थे तब जाकर मैं ठीक से चल पाती थी। मगर यह अनुभव भी कम मजेदार नहीं था।'
बाबा सहगल ने रेडिया सिटी में खेला 'अबे निकल ले...'
फिल्म का निर्देशन चिंबू देवन ने किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में सुपर स्टार विजय, श्रुति हासन, हंसिका मोटवानी और कन्नाड़ स्टार सुदीप भी शामिल हैं।

