विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पुली' का ट्रेलर लॉन्च, देखिए श्रीदेवी का नया अवतार

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 21 Aug 2015 08:45 AM (IST)

तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म 'पुली' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। यह फैंस को 'डिज्नीलैंड' का अनुभव देगा। 114 सेकंड के इस ट्रेलर में एक कल्पनीय भूमि को दिखाया गया है। इसमें एक बुरी राजकुमारी है जिसका किरदार श्रीदेवी ने निभाया है। ट्रेलर में श्रीदेवी का लुक हॉलीवुड फिल्म

News Article Hero Image

चेन्नई। तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म 'पुली' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। यह फैंस को 'डिज्नीलैंड' का अनुभव देगा। 114 सेकंड के इस ट्रेलर में एक कल्पनीय भूमि को दिखाया गया है। इसमें एक बुरी राजकुमारी है जिसका किरदार श्रीदेवी ने निभाया है।

हाफिज की मांग पर पाकिस्तान में बैन हुई सैफ की 'फैंटम'

ट्रेलर में श्रीदेवी का लुक हॉलीवुड फिल्म 'मेलफिसिएंट' में एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली के समान दिखाई देता है। विजय इस ट्रेलर में लोगों को बचाने वाले व्यक्ति के रूप में नजर आते हैं। फिल्म में एक्शन और रोमांस का तड़का है।

इस फैंटेसी ड्रामा में श्रुति हासन और हंसिका मोटवानी भी नजर आएंगी जो विजय के अपोजिट हैं।

डायरेक्शन चिंबू देवन का है। फिल्म में देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है। यह फिल्म 17 सितंबर को रिलीज होनी है।

देखें, कश्मीर में 'फैंटम' की शूटिंग के कुछ रोमांचक सीन