विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड के इन सितारों को भी हो चुकी है सजा!

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 06 May 2015 03:37 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 06 May 2015 08:21 AM (GMT+05:30)

बारह साल पुराने हिट एंड रन केस में अभिनेता सलमान खान को बुधवार को यदि सजा सुनाई गई तो वह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बारह साल पुराने हिट एंड रन केस में अभिनेता सलमान खान को बुधवार को यदि सजा सुनाई गई तो वह संजय दत्त के बाद जेल जाने वाले दूसरे बड़े अभिनेता होंगे। जानिए, अभी तक किन-किन फिल्मी सितारों को सजा हो चुकी है...

पढ़ेंः सलमान को हो सकती है दस साल की सजा

मोनिका बेदी : 2002 में पुर्तगाल में गिरफ्तार हुईं थी अबू सलेम की प्रेमिका मोनिका बेदी। 2005 में भारत प्रत्यर्पण हुआ। 2006 में कोर्ट ने सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2010 में जेल से रिहा हुईं।

आरोप : 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी अबु सलेम के साथ जाली पासपोर्ट से देश छोड़कर फरार हुई थी।

संजय दत्त : जुलाई 2007 में टाडा कोर्ट ने सुनाई 6 साल की कठोर कैद। 21 मार्च 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने सजा को सही ठहराया और सजा की अवधि 5 साल रखी। अभी जेल में ही हैं।

आरोप : 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपियों से खरीदे थे अवैध हथियार। फिलहाल पुणे की येरवडा जेल में।

शाइनी आहूजा : बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को 31 मार्च 2011 को मुंबई की कोर्ट ने सुनाई सात साल कैद की सजा। अभी जमानत पर हैं।

आरोप : घरेलू नौकरानी के साथ बलात्कार किया था । 14 जून, 2009 को गिरफ्तार। लगभग तीन महीने जेल में रहे।

विंदू दारासिंह : 21 मई 2013 को गिरफ्तार किए गए थे। 4 जून 2013 तक जेल में रहे। केस अभी विचाराधीन।

आरोप : आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सट्टेबाजी का आरोप। एक बुकी के बयान पर गिरफ्तार किया गया।

सोशल मी़डिया में सलमान के लिए प्रार्थना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।