यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब में दो महीने के लिए बैन हुई 'द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा'
द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अरशद के साथ बमन ईरानी और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

मुंबई। अरशद वारसी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा पर पंजाब सरकार ने बैन लगा दिया है। फिल्म आज (5 अगस्त) को देशभर में रिलीज हुई है, लेकिन पंजाब में नहीं होगी।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, तत्काल प्रभाव से पंजाब में फिल्म की स्क्रीनिंग दो महीने के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है। इस प्रतिबंध के दौरान फिल्म को राज्य में गैरप्रमाणित समझा जाएगा। प्रवक्ता के मुताबिक फिल्म में महर्षि वाल्मीकि को लेकर दिखाए गए कुछ दृश्यों पर एक समुदाय विशेष की आपत्ति के बाद ये फैसला लिया गया है। फिल्म के निर्देशक मनीष झा ने पंजाब में बैन की पुष्टि की है।
फिल्म रिव्यू: द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा, नाम बड़े और दर्शन छोटे
द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अरशद के साथ बमन ईरानी और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

