विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, 'प्‍यार का पंचनामा 2' का मजेदार डायलॉग्‍स वाला ट्रेलर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 04 Sep 2015 11:06 AM (IST)

2011 में आई फिल्‍म 'प्‍यार का पंचनामा' लोगों को खूब पसंद आई थी। खास तौर से युवाओं को इसकी तीन दोस्‍तों की कहानी में अपनी झलक देखने को मिली थी। इसमें प्‍यार में पड़े तीन लड़कों की जमकर खिल्‍ली उड़ाई गई थी। अब इसका सीक्‍वल 'प्‍यार का पंचनामा 2' भी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' लोगों को खूब पसंद आई थी। खास तौर से युवाओं को इसकी तीन दोस्तों की कहानी में अपनी झलक देखने को मिली थी। इसमें प्यार में पड़े तीन लड़कों की जमकर खिल्ली उड़ाई गई थी। अब इसका सीक्वल 'प्यार का पंचनामा 2' भी जल्द आ रहा है।

बदसूरत कहे जाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये करारा जवाब

फिलहाल इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और यह आपको लोट-पोट कर हंसने पर मजबूर कर देगा। इस फिल्म में पुराने चेहरे में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे, जबकि दिव्येंदु, रायू और दो एक्ट्रेस को रिप्लेस किया गया है। इसका भी प्लॉट वही है, मगर इसमें पहले से भी ज्यादा ड्रामा और कॉमेडी का तड़का है। फिलहाल आप भी इस ट्रेलर का मजा लीजिए। यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।