विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिकंगना रनौत, एक क्वीन से सुनिए मर्दानी रानी की कहानी

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 04 May 2017 08:42 PM (IST)Updated: Thu, 04 May 2017 09:09 PM (IST)

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

मणिकंगना रनौत, एक क्वीन से सुनिए मर्दानी रानी की कहानी
मणिकंगना रनौत, एक क्वीन से सुनिए मर्दानी रानी की कहानी

मनोज खाडिलकर, वाराणसी। एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म तो अगले साल आएगी लेकिन धमाका इसी साल आज के दिन कर दिया गया है। जी हां, फिल्म का फर्स्ट लुक को भव्य तरीके से रिलीज़ किया गया। 

फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया जा चुका है। खास बात यह कि, यह फर्स्ट लुक असाधारण था। चूकिं, इसके लिए फिल्म की स्टारकास्ट और टीम वाराणसी पहुंची। आज वाराणसी में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया। आपको बता दें कि, इस मौके पर कंगना का लुक ट्रेडिशनल था। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी कैरी की थी। इस अवसर पर कंगना ने कहा कि, फिल्म में इस किरदार के लिए उन्होंने घुड़सवारी सीखी और लक्ष्मीबाई के जीवन को करीब से जानने की कोशिश की है। एक और खास बात बता दें कि, इस रिलीज़ के लिए वाराणसी को इसलिए चुना गया क्योंकि, रानी लक्ष्मीबाई का जन्म काशी में 1828 में हुआ था।

यह भी पढ़ें: Make In India की मिसाल है 'बाहुबली2', नेशनल अवॉर्ड समारोह में बोले वेंकैया

फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' के पोस्टर को ग्रैंड तरीके से वाराणसी में रिलीज़ किया गया। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।