विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजेश खन्‍ना की एक चाहत का आर बाल्‍की ने किया खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 20 Jul 2015 11:59 AM (IST)

फिल्‍मकार आर बाल्‍की ने अभिनेता राजेश खन्‍ना के बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें शेयर की हैं। वो राजेश खन्‍ना को उनकी मौत से कुछ महीने पहले एक टीवी कमर्शियल में डायरेक्‍ट करने वाले आखिरी शख्‍स थे। उन्‍होंने राजेश खन्‍ना की एक चाहत जगजाहिर की है।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मकार आर बाल्की ने अभिनेता राजेश खन्ना के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं। वो राजेश खन्ना को उनकी मौत से कुछ महीने पहले एक टीवी कमर्शियल में डायरेक्ट करने वाले आखिरी शख्स थे। उन्होंने राजेश खन्ना की एक चाहत जगजाहिर की है।

प्रियंका की बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं आईं दीपिका-सोनाक्षी?

बाल्की के मुताबिक, राजेश खन्ना उनके साथ एक फिल्म करना चाहते थे। भारतीय सिनेमा के इस पहले सुपरस्टार की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बाल्की ने बताया, 'हमलोग सेट पर मिले और राजेश खन्ना ने कहा, मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। आप हमारे लिए कुछ क्यों नहीं लिखते?'

फिल्म फेस्टिवल से चौतरफा फायदा - सौरभ शुक्ला

बाल्की ने यह भी बताया कि वो कभी भी राजेश खन्ना के प्रशंसक नहीं रहे। उन्होंने कहा, 'मैं उनकी फिल्में देखकर नहीं बड़ा हुआ हूं। मैं तो अमिताभ बच्चन का प्रशंसक था, मगर मैं उन्हें अविश्वसनीय रूप से सुंदर व्यक्ति के तौर पर देखता था।' आपको बता दें कि 18 जुलाई को राजेश खन्ना की पुण्यतिथि थी।