विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर माधवन अब अक्‍टूबर में लेकर आ रहे हैं 'साला खड़ूस'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 06 Aug 2015 03:21 PM (IST)

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' की जबरदस्‍त सफलता के बाद आर माधवन एक और दिलचस्‍प फिल्‍म लेकर आ रहे हैं, जिसका टाइटल है 'साला खड़ूस'। यह जानेमाने निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्‍म है, जिनकी सुपरहिट फिल्‍म 'थ्री इडियट्स' में भी आर माधवन काम कर चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की जबरदस्त सफलता के बाद आर माधवन एक और दिलचस्प फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका टाइटल है 'साला खड़ूस'। यह जानेमाने निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म है, जिनकी सुपरहिट फिल्म 'थ्री इडियट्स' में भी आर माधवन काम कर चुके हैं।

पॉर्न बैन के खिलाफ इस एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी न्यूड फोटो

खैर, यहां दोनों की नई फिल्म 'साला खड़ूस' की बात करते हैं, जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जी हां, यह दिलचस्प टाइटल वाली फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। माधवन और हिरानी 2009 की फिल्म 'थ्री इडियट्स' के बाद दूसरी बार इस फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं।

देखें, मलाइका के साथ अरबाज ने बर्थडे पर कैसे की मस्ती

फिल्म 'साला खड़ूस' को सुधा कोंगरा प्रसाद ने निर्देशित किया है। वो इस फिल्म के जरिए निर्देशक के तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। सुधा ने मणिरत्नम के साथ कई सालों तक काम किया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुधा ने ही लिखी है। हिरानी उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।