यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राधिका आप्टे ने खुलेआम किया अपने प्यार का इजहार
सुजॉय घोष की शॉर्ट फिल्म 'अहल्या' से राधिका आप्टे एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में वो जिस भी पुरुष को छूती हैं, वो पत्थर बन जाता है। खैर, खबर ये है कि राधिका आप्टे ने ट्विटर पर अपने प्यार का इजहार किया है। चलिए

मुंबई। सुजॉय घोष की शॉर्ट फिल्म 'अहल्या' से राधिका आप्टे एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में वो जिस भी पुरुष को छूती हैं, वो पत्थर बन जाता है। खैर, खबर ये है कि राधिका आप्टे ने ट्विटर पर अपने प्यार का इजहार किया है। चलिए विस्तार से बताते हैं कि आखिर वो शख्स है कौन।
'बाहुबली' के विरोध में दलित संगठन का थियेटर पर हमला
आपको याद होगा कि शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले खुद ही अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' का पोस्टर रिलीज किया था। इसे एक बार फिर किसी ने ट्विटर पर पोस्ट किया है और यह काम किसी और का नहीं, बल्कि राधिका आप्टे का है। जी हां, और इतना ही नहीं, उन्होंने इस पोस्टर को पोस्ट के साथ ही यह भी स्वीकार किया है कि शाहरुख खान को वो बहुत पहले से प्यार करती हैं।
उन्होंने शाहरुख खान को अपना टीनेज लव बताया है। राधिका आप्टे ने ट्वीट किया, 'मैं जानती हूं कि मैं बहुत लेट हो चुकी हूं, मगर इसे देख कर मेरा टीनेज लव एक बार फिर से शुरू हो गया है। ओह माय गॉड।'

शाहरुख खान ने राधिका आप्टे के इस प्यार भरे ट्वीट का जवाब भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'राधिका आप्टे बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अभी भी टीनएज के तौर पर आप में हूं जानकर खुशी हुई। आपकी फिल्म के लिए शुभकामना।' राधिका आप्टे जल्द ही फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' में नजर आएंगी।
इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर की काफी सराहना हो रही है। शाहरुख खान के जवाब पर राधिका आप्टे ने लिखा, 'इस रिस्पांस के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपकी फिल्म देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।'
