विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूड वीडियो से चर्चा में आईं राधिका का 'बॉम्बेरिया' लुक

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 21 May 2015 08:39 AM (IST)

फिल्म 'बॉम्बेरिया' में एक्ट्रेस राधिका का लुक सामने आया है। फिल्म में वे पीआर एक्जीक्यूटिव का रोल प्ले कर रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों एक्टर्स फिल्मों में अपने लुक को रियल बनाने में बहुत मेहनत करते हैं। उनकी कोशिश होती है कि वो जो भी किरदार निभा रहे हैं उसमें पूरी तरह से रमे हुए नजर आए। न्यूड वीडियो से चर्चाओं में आईं एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी अपने लुक के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

रिचा चड्ढा की फिल्म ने कान्स फेस्टिवल में बढ़ाया भारत का मान

हाल ही में फिल्म 'बॉम्बेरिया' में राधिका का लुक सामने आया है। फिल्म में वो पीआर एक्जीक्यूटिव का रोल प्ले कर रही हैं। लुक के मसले को भी हवा तब लगी जब राधिका को मुंबई में सफेद रंग लैस वाली साड़ी पहने देखा गया। तभी से चर्चा है कि ये फिल्म में एक्ट्रेस का लुक है।

इसके बाद खुद राधिका ने ट्विटर पर अपना पहला लुक पोस्ट किया।

'बा' का हुआ अंतिम संस्कार, स्मृति ईरानी ने जताया शोक

प्रोड्यूसर माइकल वार्ड ने कहा, 'राधिका का रवैया बहुत ही सहयोगी है। पिया ने एक्ट्रेस के किरदार मेघना के लिए शॉर्ट हेयर स्टाइल का चयन किया। राधिका ने ही मुझे क्लोवर से मिलवाया जो कि एक ब्रिटिश हेयर और मेकअप आर्टिस्ट हैं। वो ही मेरे पास इस लुक को लेकर आई थीं। ये एक वो लुक है जिसमें राधिका फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये कहानी एक दिन की है। मेघना के फिल्म में तीन अलग-अलग लुक हैं। वो अपने जीवन में उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं।'

ट्विटर पर सोनम का उड़ा मजाक, किसी ने चिडि़या तो किसी ने कहा गोभी