विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सुरेश रैना की है ये ख्‍वाहिश

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 24 Sep 2015 11:27 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Sep 2015 11:53 AM (GMT+05:30)

महेंद्र सिंह धौनी पर बन रही बायोपिक में धौनी का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों क्रिकेट की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महेंद्र सिंह धौनी पर बन रही बायोपिक में धौनी का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों क्रिकेट की प्रैक्टिस को लेकर काफी गंभीर हैं। इसी सिलसिले में वो धौनी के करीबी कई क्रिकेटरों के संपर्क में भी हैं। इनमें ऐसा ही एक नाम सुरेश रैना का भी शामिल है।

जितेंद्र, अनिल और जूही के घर मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी ने थमाया नोटिस

जी हां, सुशांत और रैना सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लगातार संपर्क में हैं। सुशांत ने बांग्लादेश 'ए' के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक वन-डे में शतक लगाकर मैन ऑफ द मैच बने रैना को बधाई भी दी थी।इसके जवाब में रैना ने उनसे फिल्म की शूटिंग कहां तक पहुंची, इसकी जानकारी ली।

ऑस्कर के लिए भारत की ओर से नॉमिनेट हुई मराठी फिल्म 'कोर्ट'

सुशांत ने लिखा कि उन्होंने कुछ नए शॉट्स सीखे हैं और वो उन्हें रैना के सामने खेलना चाहते हैं। रैना ने लिखा कि वो सुशांत को धौनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए देखना चाहते हैं। सुशांत पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे से विकेट कीपिंग भी सीख रहे हैं। आपको बता दें कि धौनी का हेलिकॉप्टर शॉट सीखने के चक्कर में सुशांत शुरुआत में चोटिल भी हो गए थे। वो इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।