विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रजनी-अक्षय की फ़िल्म 2.0 का दुबई म्यूज़िक कंसर्ट, नए पोस्टर के साथ देखिए तैयारी की झलक

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 11:50 AM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2017 01:55 PM (IST)

कुछ महीने पहले 2.0 का फ़र्स्ट लुक मुंबई में रिलीज़ किया गया था, जिसमें रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन के अलावा सलमान ख़ान ख़ास मेहमान बने थे।

रजनी-अक्षय की फ़िल्म 2.0 का दुबई म्यूज़िक कंसर्ट, नए पोस्टर के साथ देखिए तैयारी की झलक
रजनी-अक्षय की फ़िल्म 2.0 का दुबई म्यूज़िक कंसर्ट, नए पोस्टर के साथ देखिए तैयारी की झलक

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फ़िल्म 2.0 का म्यूज़िक रिलीज़ दुबई में 27 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसके लिए वहां एक मेगा म्यूज़िक कंसर्ट की तैयारी की जा रही है। फ़िल्म के नए पोस्टर के साथ तैयारियों की झलक का वीडियो भी जारी किया गया है।

डायरेक्टर शंकर की तमिल फ़िल्म एंधीरन का सीक्वल 2.0 अगले साल रिपब्लिक डे के मौक़े पर रिलीज़ हो रहा है। ये 2018 की मोस्ट एवेटेड फ़िल्मों में शामिल है, जिसके पीछे कई कारण हैं। एक तो यही की फ़िल्म में लीड रोल थलायवा रजनीकांत निभा रहे हैं। दूसरा ये कि अक्षय कुमार 2.0 में विलेन के किरदार में दिखेंगे। विलेन भी ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि सुपर पॉवर्स से युक्त। अक्षय के किरदार की झलक तो आप पहले भी देख चुके होंगे। कुछ-कुछ क्रो-मैन के रूप में वो नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म की बड़े पैमाने पर रिलीज़ की तैयारी की गयी है। आपको याद होगा, कुछ महीने पहले 2.0 का फ़र्स्ट लुक मुंबई में रिलीज़ किया गया था, जिसमें रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन के अलावा सलमान ख़ान ख़ास मेहमान बने थे। 

यह भी पढ़ें: पद्मावती ट्रेलर देखा तो चौंक गये बाहुबली डायरेक्टर राजामौली

अब म्यूज़िक रिलीज़ के लिए दुबई को चुना गया है, जो दुनियाभर में मशहूर बुर्ज ख़लीफ़ा के पास होने जा रहा है। इसकी तैयारियों की झलक आप वीडियो में देख सकते हैं। इस कंसर्ट में संगीत सम्राट एआर रहमान अपने संगीत से 2.0 का संदेश दुनियाभर में फैलाएंगे। रहमान ने फ़िल्म का संगीत भी दिया है। कंसर्ट की विशालता का अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसकी प्लानिंग का बाक़ायदा का एक मैप ज़ारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को जिस नागिन ने दिया गोल्ड, रणबीर ने उस पर चलाया ब्रह्मास्त्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।