यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OMG! अक्षय कुमार को इस सुपरस्टार ने दी है 'रुस्तम' के लिए शुभकामना...
अक्षय कुमार और रजनीकांत इस वक्त एक साथ एक फिल्म में काम भी कर रहे हैं, जिसे शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं।

मुंबई। अक्षय कुमार को अब और क्या चाहिए। खुद 'थलायवा' ने उन्हें रुस्तम के लिए शुभकामनाएं दे दी हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार रजनीकांत ने अक्षय कुमार को ट्वीटर पर विश किया है।
ये वो दुर्लभ बधाई है, जो फिल्म इंडस्ट्री में चंद गिने-चुने लोगों को नसीब होती है। रजनी सर ने ट्वीट किया है- "प्रिय, अक्षय कुमार... मैं आपको आने वाली फिल्म रुस्तम की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
अक्षय कुमार ने भी रजनीकांत का शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है। साथ ही फिल्म देखने की गुजारिश भी की है। अक्षय ने लिखा है- "शुक्रिया रजनी सर। आप देखेंगे तो अच्छा लगेगा।"Dear @akshaykumar ... I wish you all success for your forthcoming release #Rustom
— Rajinikanth (@superstarrajini) August 10, 2016
वैसे अक्षय और रजनीकांत इस वक्त एक साथ एक फिल्म में काम भी कर रहे हैं। डायरेक्टर शंकर निर्देशित '2.0' में अक्षय विलेन के रोल में हैं। ये फिल्म 'रोबोट' का सिक्वल है।Thank you so much Rajni sir. Would love for you to see it. https://t.co/9iEIT1cKFn
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 10, 2016

