विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्‍त पर बन रही फिल्‍म के बारे में राजकुमार हिरानी बोले...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 05 Jun 2015 04:54 PM (IST)

डायरेक्‍टर राजकुमार हिरानी अपने फेवरेट एक्‍टर संजय दत्‍त की जिंदगी पर फिल्‍म बनाने वाले हैं। उन्‍होंने कहा है कि वह अगले साल इस फिल्‍म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्‍होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं संजू की जिंदगी पर बनने वाली फिल्‍म की पटकथा पर काम कर रहा हूं

News Article Hero Image

मुंबई। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपने फेवरेट एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि वह अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं संजू की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म की पटकथा पर काम कर रहा हूं और हम अगले साल इसे शुरू करेंगे।'

मणिपुर हमले पर ट्वीट कर विवादों में फंसे रितिक रोशन

इस फिल्म के कलाकारों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैंने फिलहाल अब तक इसके कलाकारों के बारे में सोचा नहीं है। हम पटकथा लिख रहे हैं। इसके पूरी होने के बाद ही हम किरदारों की रूप-रेखा गढ़ने और इन्हें निभाने के लिए कौन सही रहेगा, यह तय कर पाएंगे।'

ये क्या...दीपिका के बॉयफ्रेंड से एक लड़के को हुआ प्यार!

ऐसी खबर सामने आर्इ थी कि संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे, राजकुमार हिरानी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर ही वह इकलौते शख्स हैं, जिनसे उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की है। संजय दत्त फिलहाल अवैध हथियार रखने के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं।