विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजकुमार राव ने लिया फिर ऐसा लुक की आप पहचान ही नहीं पाएंगे, तस्वीर देखिये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 06:06 PM (IST)

राजकुमार राव श्रुति हसन के साथ बहन होगी तेरी में आयेंगे, सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनोन के साथ राब्ता ...और पढ़ें

राजकुमार राव ने लिया फिर ऐसा लुक की आप पहचान ही नहीं पाएंगे, तस्वीर देखिये
राजकुमार राव ने लिया फिर ऐसा लुक की आप पहचान ही नहीं पाएंगे, तस्वीर देखिये

मुंबई। पिछले दिनों फिल्म राब्ता में 324 साल के आदमी के लुक से सबको हैरान करने वाले राजकुमार राव अब एक वेब सीरीज में आधे गंजे नज़र आएंगे। राजकुमार ने आज अपने लुक को रिवील किया तो देखने वालों को आश्चर्य का ठिकाना ही नहीं रहा।

राजकुमार राव अपने इस लुक के साथ हंसल मेहता की वेब सीरीज के लिए है जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर बन रही है। राव ने अपना ये लुक आलिम से बनवाया और ट्विटर के जरिये शेयर किया। आलिम ही वो हेअर स्टाइलिस्ट हैं जो आजकल लोगों को गंजा कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोनू निगम के भी बाल मुंड दिए थे।

बता दें कि नेता जी पर बनने वाली इस वेब सीरीज में उनके जीवन के कई सारे अनसुने किस्से बताये जाएंगे। इस फिल्म में राजकुमार की सबसे ख़ास दोस्त पत्रलेखा एक बांग्ला महिला का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज की शुरुआत इस साल 15 अगस्त से होगी।

यह भी पढ़ें:Exclusive: ट्यूबलाइट से ख़ुश हैं सलमान क्योंकि ये सारे काम नहीं करने पड़े 

 

राजकुमार राव फ़िलहाल अपनी तीन  फिल्मों का प्रमोशन कर रहे हैं। वो श्रुति हसन के साथ बहन होगी तेरी में आयेंगे, सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनोन के साथ राब्ता में भी दिखेंगे और आयुष्मान खुराना और कृति के साथ बरेली की बर्फी में भी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।