विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान आखिर क्यों नहीं कर रहे राजकुमार संतोषी की फिल्म!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Tue, 26 Jul 2016 04:09 PM (IST)

राजकुमार संतोषी अब इस फिल्म की जगह एक दूसरी फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं, जो सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। ये पीरियड फिल्म है, जो 1870 के दौर की कहानी है।

News Article Hero Image

मुंबई। पता नहीं राजकुमार संतोषी के सितारे कौन सी चाल चल रहे हैं, कि सलमान खान के साथ वो फिल्म ही नहीं कर पा रहे। तमाम कोशिशों के बाद संतोषी सलमान के साथ फिल्म शुरू करने वाले थे, लेकिन वो भी डिले हो गई है। इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करने वाले थे।

राजकुमार संतोषी अब इस फिल्म की जगह एक दूसरी फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं, जो सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। ये पीरियड फिल्म है, जो 1870 के दौर की कहानी है। उधर, सलमान 28 जुलाई से कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। राज कुमार संतोषी ने सलमान को 'अंदाज अपना अपना' में डायरेक्ट किया था, जो एक कल्ट कॉमेडी फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में आमिर खान सलमान के साथ पेरेलल लीड रोल में थे।

इसे भी पढ़ें: कॉमेडी शो में पहुंचे अभय देओल कॉफी ना मिलने पर भड़के

काफी वक्त से इसके सिक्वल की खबरें आती रहती हैं। वैसे सलमान ने संतोषी की पिछली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला होरी' में स्पेशल एपीयरेंस दी थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में थे। फिलहाल संतोषी को सलमान के गेस्ट एपीयरेंस से ही संतोष करना पड़ रहा है।