विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलाइका के साथ ठुमके लगाकर खुश हैं राजकुमार राव

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 28 Dec 2014 10:59 AM (IST)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म 'डॉली की डोली' में पहली बार डांस करते नज़र आएंगे। राजकुमार ने उन्हें फिल्म के गाने में मलाइका अरोड़ा खान के साथ डांस करने का मौका देने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान का शुक्रिया अदा किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म 'डॉली की डोली' में पहली बार डांस करते नज़र आएंगे। राजकुमार ने उन्हें फिल्म के गाने में मलाइका अरोड़ा खान के साथ डांस करने का मौका देने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान का शुक्रिया अदा किया है।

मेरी कोई हद नहीं, मैं अंग प्रदर्शन के लिए तैयार हूं: राखी सावंत

एक्टर ने गाना शेयर कहते हुए ट्वीट किया, 'ये उन लोगों के लिए जिन्होंने इसे नहीं देखा है। मैंने डॉली की डोली में इस डांस में हाथ आजमाया है। पूरे गाने में इससे भी कहीं ज्यादा है।' इस गाने का नाम 'फैशन खतम मुझ पर' है।

उन्होंने ट्वीटर पर अरबाज और फिल्म डायरेक्टर अभिषेत डोगरा का शुक्रिया अदा किया। राजकुमार ने आगे ट्वीट किया, 'अरबाज खान और अभिषेक डोगरा मुझे बेहद प्रतिभावान मलाइका अरोड़ा खान के साथ डांस करने का मौका देने के लिए धन्यवाद।'

राखी सावंत की दोस्त ने स्टेज पर डायरेक्टर को जड़ा तमाचा

'डॉली की डोली' में सोनम कपूर, राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा अहम किरदारों में हैं। फिल्म 23 जनवरी 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सलमान ने बहन की शादी में मिलवाया अपनी गर्लफ्रेंड से!