विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: राखी का 'प्‍यार में धोखा इसलिए ठोका' वीडियो वायरल, उड़ा मजाक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 06 Jun 2016 06:56 PM (IST)

ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने एक अजीब वीडियो से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। वीडियो में देखें पूरी सच्चाई।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। पिछले साल शीना बोरा मर्डर मिस्ट्री ने पूरे देश को हैरान-परेशान कर दिया था। उस समय ही राखी सावंत ने इस केस पर आधारित एक फिल्म में काम करने का ऐलान किया था। अब 'एक कहानी जूली की' नामक इस फिल्म का मोशन पोस्टर आपके सामने हाजिर है, जिसका टैगलाइन आपको अजीब भी और दिलचस्प भी लग सकता है। टैगलाइन है 'प्यार में धोखा इसलिए ठोका। वैसे सोशल मीडिया पर लोगों ने इसका मजाक उड़ाया है। कइयों ने कहा कि इस मोशन पोस्टर ने उनका संडे बर्बाद कर दिया।

17 साल बाद सलमान पहुंचे उस जगह, जहां एेश्वर्या से जुड़ी है ये याद

इस फिल्म में राखी ने शीना बोरा की मां इंद्राणी मुखर्जी का किरदार निभाया है। जब यह केस सामने आया था, तब राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंद्राणी मुखर्जी को खुद का बेस्ट फ्रेंड बताते हुए कहा था कि वो उनके बारे में सब कुछ जानती हैं। राखी ने कहा था, 'इंद्राणी मेरी बेस्ट फ्रेंड रही हैं। मुझसे अच्छा उन्हें कोई नहीं जान सकता है। मैं इंद्राणी के बारे में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों को जानती हूं।'

विद्या बालन ने बताया, क्यों नहीं करतीं अपने पति के साथ काम

राखी के मुताबिक, उनकी अगली फिल्म जब बाजार में आएगी तो सभी जान जाएंगे कि इंद्राणी क्या थींं। इंद्राणी की असली कहानी दुनिया के सामने आ जाएगी। लोग जान जाएंगे कि वह कितनी अच्छी थींं। उनसे जब शीना बोरा मर्डर में इंद्राणी की भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि जरूर इंद्राणी को शीना की हत्या करने के लिए उकसाया होगा, नहीं तो कोई भी अपने जिगर के टुकडे को कैसे मार सकता है। राखी ने कहा कि भले ही इंद्राणी ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है, मगर वो अब भी बहुत कुछ छिपा रही हैं।

.