विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: ख़ाकी पहनने के बाद राखी सावंत अब करेंगी क्राइम!

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Thu, 08 Dec 2016 06:49 PM (IST)

राखी का किरदार 30 साल की महिला का है। यह पहली बार होगा जब राखी किसी क्राइम शो में नजर आएंगी। वो रिएलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। राखी सावंत हाल ही में फिर से चर्चा में आयी थीं, जब उनका वेब शो 'राखी इन ख़ाकी' लांच हुआ था। अब नयी खबर यह है कि राखी सावंत जल्द ही लाइफ ओके के हिट शो 'सावधान इंडिया' में नजर आने वाली हैं।

जी हां, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राखी सावधान इंडिया के एक खास एपिसोड में अभिनय करती नजर आएंगी। शो में वह लाउड किरदार निभाती ही नजर आएंगी। राखी का किरदार 30 साल की महिला का है। अगर यह खबर वाकई सच्ची हुई तो यह पहली बार होगा जब राखी किसी क्राइम शो में नजर आएंगी। खबर यह भी है कि इस शो के एपिसोड से अगर दर्शक प्रभावित होते हैं तो उन्हें और भी शोज का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। हालांकि राखी के लिए टीवी नया प्लेटफॉर्म नहीं है। पहले भी वो रिएलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें- कटरीना कैफ़ अंडरवॉटर लगती हैं ज़्यादा ख़ूबसूरत

इस बारे में जब हमने राखी से बातचीत करने की कोशिश की तो खबर लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। अब देखना यह है कि वाकई राखी को टीवी पर अभिनय करने का मौका मिलता है या नहीं।