विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेग्‍नेंट हैं ये हीरोइन

By SumanEdited By:
Updated: Thu, 30 Oct 2014 12:54 PM (IST)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी छोटे पर्दे की अभिनेत्री रक्षंदा खान गर्भवती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी छोटे पर्दे की अभिनेत्री रक्षंदा खान गर्भवती हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस साल सचिन त्यागी से शादी करने वाली अभिनेत्री सात महीने गर्भवती हैं। रक्षंदा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, ये सच है। मैं इसके अलावा और कुछ नहीं कहूंगी। मैं इस अहसास को एंजॉय कर रही हूं।'

काफी समय से छोटे पर्दे से दूर रक्षंदा ने कहा कि वो अपने ब्रेक को एंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं 8-9 सालों से काम कर रही हूं और अब मुझे कुछ समय की जरूरत थी। ब्रेक के दौरान मुझे दो अच्छे ऑफर मिले लेकिन में घर पर रहना और अपनी कंपनी संभालना चाहती हूं। अब ब्रेक थोड़ा लंबा हो जाएगा।'

पढ़ेंः अपने रिश्तों को लेकर झूठ बोल रहे हैं करण पटेल और काम्या पंजाबी?

पढ़ेंः फिर एक हुए टीवी के ये दो सितारे