विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम गोपाल वर्मा ने कहा- इस एक फ़िल्म के अलावा अमिताभ ने कोई ढंग की फ़िल्म की ही नहीं

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 09:33 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Mar 2017 12:56 PM (GMT+05:30)

रामू ने ऐसा बड़ा बयान देकर इशारों इशारों में ही बता दिया है कि सरकार...

राम गोपाल वर्मा ने कहा- इस एक फ़िल्म के अलावा अमिताभ ने कोई ढंग की फ़िल्म की ही नहीं
राम गोपाल वर्मा ने कहा- इस एक फ़िल्म के अलावा अमिताभ ने कोई ढंग की फ़िल्म की ही नहीं

मुंबई। रामगोपाल वर्मा इनदिनों अपनी फ़िल्म सरकार 3 को लेकर ख़बरों में हैं। पहले फ़िल्म का पोस्टर आया और अब ट्रेलर भी। लेकिन, फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रामगोपाल वर्मा ने यह कह कर सबको चौंका दिया कि अमिताभ की उन्हें सिर्फ एक ही फ़िल्म पसंद आई है और वो है- सरकार।

बता दें कि सरकार के डायरेक्टर रामू ही हैं। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंडस्ट्री में 48 साल पूरे किए हैं लेकिन रामगोपाल वर्मा को उनके 48 साल के करियर में सरकार छोड़ कर कोई भी फ़िल्म पसंद नहीं आई। रामगोपाल वर्मा के शब्दों में सरकार छोड़कर बच्चन साहब की कोई फ़िल्म ढंग की नहीं थी। रामगोपाल वर्मा यहीं नहीं रूके। उन्होंने माना कि अब तक कोई भी डायरेक्टर अमिताभ बच्चन के टैलेंट को निचोड़ ही नहीं पाया है। सबने उन्हें हमेशा हल्के में ही ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: महेश भट्ट, आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी, अज्ञात कॉलर ने मांगे पैसे, केस दर्ज

बहरहाल, राम गोपाल वर्मा के इस बयान से सबका चौंकना लाजिमी है। लेकिन, रामू ने ऐसा बयान देकर इशारों इशारों में ही बता दिया है कि सरकार 3 अमिताभ के करियर की बेस्ट फ़िल्म होगी! बाकी तो फ़िल्म देखने के बाद ही तय होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।