विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे: टीवी सीरियल्स के सबसे महंगे कलाकारों में से एक राम कपूर ख़ुद टीवी नहीं देखते, जानें 5 दिलचस्प बातें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 09:23 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 01 Sep 2017 12:25 PM (GMT+05:30)

जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ़ से इस हंसमुख, सौम्य और संजीदा कलाकार को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!

बर्थडे: टीवी सीरियल्स के सबसे महंगे कलाकारों में से एक राम कपूर ख़ुद टीवी नहीं देखते, जानें 5 दिलचस्प बातें
बर्थडे: टीवी सीरियल्स के सबसे महंगे कलाकारों में से एक राम कपूर ख़ुद टीवी नहीं देखते, जानें 5 दिलचस्प बातें

मुंबई। राम कपूर भारतीय टीवी का एक ऐसा चेहरा हैं, जिन्हें आज घर-घर में जाना-पहचाना जाता है। उन्होंने अपनी संजीदगी भरे किरदारों और अपने स्वाभाविक अभिनय क्षमता से यह मजबूत पहचान बनायी है। 1 सितंबर को राम कपूर का जन्मदिन होता है।

इस साल अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे राम कपूर टीवी पर दिखने वाले कलाकारों में आज सबसे ज़्यादा फ़ीस लेने वाले आर्टिस्ट्स में से एक हैं। बहरहाल, उनके जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनसे जुड़ी और भी कुछ खास बातें!

यह भी पढ़ें: तेज़ बारिश से राहत मिलते ही रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के संग निकले आउटिंग पर, देखें तस्वीरें

स्कूल से ही रहा अभिनय से रिश्ता

राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1972 को जालंधर, पंजाब में हुआ। राम कपूर ने नैनीताल, उत्तराखंड के शेरवुड कॉलेज से अपनी स्कूलिंग की है। बालक राम पर अंग्रेज़ी भाषा का कुछ ऐसा असर रहा कि वो शुरू से ही बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फ़िल्में देखा करते। बहरहाल, राम जब नौवीं कक्षा में थे तब पहली बार वो एक स्टेज प्ले का हिस्सा बनें। जिसमें उन्होंने लीड रोल किया। प्ले का नाम था- 'Charley's Aunt '। यहीं से उनके भीतर एक्टिंग करने को लेकर लालसा जगी।

पहला ब्रेक

अभिनय को लेकर उनकी तड़प का अंदाजा इस बात से लगा लीजिये कि वो ग्रेजुएट करने के बाद दिल्ली आ गए और जमकर थियेटर किया। उन्होंने ज़्यादातर अंग्रेज़ी प्ले ही किये। उसके बाद वो मेथड एक्टिंग सीखने की ललक लिए लॉस एंजेलेस, अमेरिका चले गए जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियों को सीखा, निखारा। देश लौटकर टीवी पर उन्हें पहला ब्रेक मिला दूरदर्शन के शो 'न्याय' में, जिसे सुधीर मिश्रा डायरेक्ट कर रहे थे। उस दौरान उन्हें दो सीरियल्स और मिल गए- 'हीना' और 'संघर्ष'। इन सीरियलों के दौरान ही उनपर नज़र पड़ी बालाजी टेलीफ़िल्म्स की एकता कपूर की। एकता कपूर आप जानते हैं आज सबसे सफ़ल टीवी निर्माताओं में से हैं।

यह भी पढ़ें: 'शुभ मंगल सावधान' रिलीज़ से पहले जानें फ़िल्म से जुड़ी ये 5 ख़ास बातें, देखें तस्वीरें

स्टारडम और शादी

साल 2000 में राम कपूर को बालाजी टेलीफ़िल्म्स का 'घर एक मंदिर' सीरियल मिल गया। यहीं से राम कपूर को एक अलग और बड़ी पहचान मिलनी शुरू हुई। 'घर एक मंदिर' के सेट पर ही उनकी मुलाक़ात गौतमी से हुई, जिनसे उन्होंने साल 2003 में शादी कर ली। इस जोड़ी के दो बच्चे हैं - बेटा अक्स और बेटी सिया कपूर।

टीवी पर स्मूच करने वाले पहले एक्टर

यह पहली बार था जब छोटे पर्दे पर भी रोमांस के दृश्य इतने सेंसुअस तरीके से फ़िल्माये जा रहे थे। 'बड़े अच्छे लगते हैं' इस सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच टीवी के लिए पहली बार स्मूच सीन फ़िल्माया गया था। इस वजह से इस शो की बंपर टीआरपी आयी थी। उसके बाद तो जैसे साक्षी के साथ उनकी जोड़ी ही बन गयी।

टीवी नहीं देखते राम कपूर

रामकपूर टीवी कलाकारों में आज सबसे ज़्यादा फ़ीस लेने वाले कलाकारों में से एक हैं, पर क्या आप जानते हैं वो ख़ुद टीवी नहीं देखते। बहरहाल, राम कपूर ने टीवी के अलावा कई हिंदी फ़िल्में भी कीं। हाल में एकता कपूर ने जब वेब सीरीज़ की शुरुआत की तो उन्होंने अपने एटीएल बालाजी को लॉन्च करने के लिए राम कपूर का ही हाथ थामा। साक्षी तंवर के साथ राम कपूर वेब सीरीज़ ' कर ले तू भी मोहब्बत' में नज़र आये और एक बार फिर इस जोड़ी ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: तमाम बड़े स्टार्स की भीड़ में भी चमक रहे हैं 'राजकुमार राव', जानें आख़िर क्या है उनका मूलमंत्र

जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ़ से इस हंसमुख, सौम्य और संजीदा कलाकार को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।