विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम कपूर एक और फिल्‍म में बनेंगे सनी लियोन के हीरो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 01 May 2015 06:12 PM (IST)

एक्टर राम कपूर एक बार फिर सनी लिओनी के साथ काम करने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। 'एक पहेली लीला' के बाद सनी लियोन एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने आ रही हैं, मगर इस बार उनके हीरो बने हैं राम कपूर। जी हां, यहां बात कर रहे हैं दोनों की नई फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' की, जो रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। खैर, अब ताे फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है। वैसे खबर है कि दोनों जल्द ही एक और फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

शाहरुख ने बेटे के साथ डाली अपने बचपन की फोटो, बहन ने बोला ये

जी हां, राम कपूर को एक बार और सनी लियोन का हीरो बनने का मौका मिलने वाला है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। राम कपूर ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया, 'सनी के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। वो बहुत ही मेहनती और प्रोफेशनल हैं। उनके साथ काम करना मजेदार है। मैं एक और प्रोजेक्ट पर सनी के साथ काम करूंगा। मगर यह कॉमेडी फिल्म नहीं होगी।'

हॉट सीन करने में कट्रीना कैफ और आदित्य रॉय के छूट गए पसीने!

राम कपूर ने यह भी बताया, 'साल 2015 के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर होगी, जो कि देवांग ढोलकिया की फिल्म है।' मालूम हो कि देवांग ढोलकिया ने ही फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' का निर्देशन किया है। लगता है उन्हें राम कपूर और सनी लियोन की जोड़ी कुछ ज्यादा पसंद आ गई है। तभी तो उन्होंने अपनी अगली फिल्म में भी दोनों को ले लिया है।