विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रामलीला' का ट्रेलर हुआ हिट

By Edited By:
Updated: Tue, 01 Oct 2013 11:10 AM (IST)

इन दिनों कुछ ऐसा ट्रेंड चला है कि फिल्म के ट्रेलर से ही फिल्म की कहानी और फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस फिल्म का ट्रेलर जितना ज्यादा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों कुछ ऐसा ट्रेंड चला है कि फिल्म के ट्रेलर से ही फिल्म की कहानी और फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस फिल्म का ट्रेलर जितना ज्यादा रोमांचक होता है दर्शक उसी के तरफ आकर्षित होकर देखने जाते हैं। इसलिए निर्माता फिल्म के ट्रेलर पर खूब मेहनत करते हैं। फिल्म 'कृष 3' के बाद अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के ट्रेलर को जबरदस्त हिट्स मिले हैं।

पढ़ें : कानूनी झमेले में फंसी भंसाली की फिल्म रामलीला

सूत्रों ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को ऑनलाइन 5.9 लाख हिट्स मिले हैं। इस बारे में फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने बताया कि पहली बार उनकी किसी फिल्म के ट्रेलर को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले फिल्म ब्लैक के ट्रेलर के लिए भी उन्हें खूब सराहा गया था, लेकिन इस बार बात कुछ और है। उन्होंने बताया कि, 'मैं फिल्म के ट्रेलर लांच को लेकर काफी डरा हुआ था, लेकिन इसका रिस्पॉन्स इतना अच्छा होगा ये कभी सोचा नहीं था।'

उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हर वर्ग के लोग इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म की सफलता इसी में होती है कि हर वर्ग के लोग खुद को फिल्म से जोड़ पाएं और ऐसा हो रहा है।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म के मुख्य किरदार हैं। वैसे ही दोनों की जोड़ी लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर