विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर-'हां, कट्रीना मेरे लिए बहुत खास हैं'

By Edited By:
Updated: Fri, 06 Sep 2013 01:37 PM (IST)

मुंबई। जहां एक तरफ रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बीच पनपते प्यार की चारों ओर चर्चा हो रही है, वहीं रणबीर ने सीधे तौर पर ना सही लेकिन कट्रीना को अपनी आने वाली जिंदगी का अहम हिस्सा मान लिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। जहां एक तरफ रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बीच पनपते प्यार की चारों ओर चर्चा हो रही है, वहीं रणबीर ने सीधे तौर पर ना सही लेकिन कट्रीना को अपनी आने वाली जिंदगी का अहम हिस्सा मान लिया है। जी हां एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में रणबीर ने साफ कर दिया कि उनके परिवार के साथ कट्रीना भी उनके लिए बेहद खास है। रणबीर ने कहा कि वे कैट के लिए लिए कुछ भी कर सकते हैं।

पढ़ें : दीपिका उफ तक नहीं करेंगी जब रणबीर करेंगे किसी और से शादी

मीडिया में रणबीर और कट्रीना के रिश्ते को लेकर फैली खबरों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अपने निजी जीवन को इस तरह से सार्वजनिक करना कतई पसंद नहीं करता और नहीं चाहता कि लोग मेरे जीवन के इतने गंभीर फैसले में हस्तक्षेप करें।' रणबीर ने कहा कि जिस तरह से एक लड़की पर सवाल उठ रहे हैं वह गलत है। उन्होंने कहा कि सही वक्त आने पर वे हर चीज से पर्दा उठाएंगे।

पढ़ें : अपने जन्मदिन पर कट्रीना को प्रपोज करेंगे रणबीर

बीते दिनों उनकी और कट्रीना की बीच पर ली गई तस्वीरें लीक होने पर उन्होंने कहा कि वहां वे काम करने गए थे और फिलहाल उनका पूरा ध्यान उनकी फिल्में और उनके करियर पर ही है। किसी भी छोटी सी चीज को बढ़ावा देना लोगों का काम है। इसलिए मैं इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं।

रणबीर ने इस बात का भी खंडन किया कि अपने जन्मदिन पर कट्रीना से सगाई करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता के काफी करीब हैं और उनकी खुशी में ही उनके परिवार की खुशी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर