विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जग्गा जासूस' में रणबीर से इश्क लड़ाएंगी कैट

By Edited By:
Updated: Fri, 20 Sep 2013 03:37 PM (IST)

मुंबई। ऑफ स्क्रीन प्यार के गुल खिला रही रणबीर और कट्रीना की जोड़ी ऑन स्क्रीन एक बार फिर अपने प्यार के रंग बिखेरने की तैयारी कर रही है। चर्चा है कि रणबीर और कट्रीना जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में साथ नजर आ सकते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। ऑफ स्क्रीन प्यार के गुल खिला रही रणबीर और कट्रीना की जोड़ी ऑन स्क्रीन एक बार फिर अपने प्यार के रंग बिखेरने की तैयारी कर रही है। चर्चा है कि रणबीर और कट्रीना जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में साथ नजर आ सकते हैं।

पढ़ें : हां कट्रीना मेरे जीवन का अहम हिस्सा है

सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म के लिए कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ रहे है, लेकिन रणबीर ने कट्रीना कैफ को चुना है। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू हो जाएगी। ये फिल्म एक जासूस की कहानी पर आधारित है।

गौरतलब है कि इससे पहले रणबीर कपूर ने अनुराग बसु के साथ 'बर्फी' में और कट्रीना ने फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में काम किया है। अनुराग और रणबीर की शूरू पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म में म्यूजिक का प्यारा संगम है।

फिल्म एक चाइल्ड डिटेक्टिव प्रोजेक्ट पर काम करेगी जिसमें इंडियाना जोंस

टिनटिन से मिलती हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर