विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक-दूसरे से बात नहीं करते रणबीर-कट्रीना!

By rohitEdited By:
Updated: Thu, 18 Dec 2014 11:34 AM (IST)

कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर जल्द ही अनुराग बसु की आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' में एक दूसरे से रोमांस करते नजर आएंगे। ये एक म्यूजिक फिल्म है और रणबीर फिल्म में एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं जो कि अपने पिता की तलाश में हैं। कट्रीना फिल्म में

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर जल्द ही अनुराग बसु की आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' में एक दूसरे से रोमांस करते नजर आएंगे। ये एक म्यूजिक फिल्म है और रणबीर फिल्म में एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं जो कि अपने पिता की तलाश में हैं। कट्रीना फिल्म में रणबीर की असिस्टेंट बनी हैं।

जब नए घर के बाहर मीडिया से भिड़ गए रणबीर कपूर

लेकिन हाल ही में एक हैरानी वाली बात पता चली है। सुनने में आया है कि कट्रीना और रणबीर फिल्म में एक दूसरे से नियमित रूप से बात नहीं करते। इसका मतलब यह नहीं कि दोनों के बीच फिल्म में कोई सीन नहीं है। चूंकि यह एक म्यूजिकल फिल्म है इसलिए दोनों के बीच संवाद गानों के जरिए होता है। सारे संवाद और भावनाओं की अभिव्यक्ति इस कपल के बीच गानों के माध्यम से देखने को मिलेगी।

दीपिका को पछाड़ सबसे हॉट महिला बनीं कट्रीना कैफ!

फिल्म में करीब 20 गानें है और सभी को प्रीतम ने कम्पोज किया है। फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी।