विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपूर ख़ानदान ने धूम-धाम से किया गणपति विसर्जन, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Thu, 07 Sep 2017 06:18 AM (IST)

25 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चले गणपति महोत्सव में पूरा बॉलीवुड डूबा नज़र आया..

कपूर ख़ानदान ने धूम-धाम से किया गणपति विसर्जन, देखें तस्वीरें
कपूर ख़ानदान ने धूम-धाम से किया गणपति विसर्जन, देखें तस्वीरें

मुंबई। दस दिनों तक चलने वाला गणपति महोत्सव मंगलवार को गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। आम जनता के अलावा बॉलीवुड ने भी इस महोत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बीच गणपति विसर्जन के दौरान कपूर ख़ानदान भी पूरे रंग में नज़र आये।

गौरतलब है कि राज कपूर द्वारा स्थापित आरके स्टूडियो में हर साल बड़े ही उत्साह के साथ गणपति का पर्व मनाया जाता है। मूल रूप से महाराष्ट्र में मनाये जाने वाले इस पर्व की बॉलीवुड में भी बहुत धूम है। गणपति विसर्जन के मौके पर पूरा कपूर ख़ानदान आरके स्टूडियो की गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन में शामिल हुआ। आप देख सकते हैं रणबीर कपूर कैसे लोगों को चीयर कर रहे हैं! इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसिया इंतज़ाम भी दुरुस्त नज़र आया।

यह भी पढ़ें: मिलिए 'तारे ज़मीन पर' के आमिर ख़ान समेत बॉलीवुड के 5 यादगार शिक्षकों से

विसर्जन के लिए यह यात्रा पूरे रीति रिवाज़ों के साथ शुरू हुई। नारियल फोड़ कर इस यात्रा को आगे बढ़ाया गया। पापा ऋषि कपूर के साथ रणबीर कपूर काफी उत्साहित नज़र आये।

ऋषि कपूर के दोनों भाई अभिनेता राजीव कपूर और रंधीर कपूर भी इस मौके पर परिवार के साथ थे। तमाम आम लोग भी उनकी इस यात्रा में शामिल नज़र आये।

मंगलवार को तमाम दफ़्तरों में भी आधे दिन की छुट्टियां दे दी गयी थी और ऐसा हो भी क्यों नहीं इस दिन गणपति विसर्जन को लेकर सडकों पर भारी ट्रैफिक जो होती है। उसी ट्रैफिक का जायजा ले रहे हैं शायद ऋषि कपूर।

यह भी पढ़ें: जब नज़र आईं चंकी पांडे की स्टार डॉटर अनन्या पांडे, जानें उनके बारे में 5 दिलचस्प बातें

बहरहाल, 25 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चले गणपति महोत्सव में पूरा बॉलीवुड डूबा नज़र आया। गणपति विसर्जन के बाद मंगलमूर्ति गणेश की आराधना का यह पर्व संपन्न हुआ।