यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रणबीर ने शाहरुख से टकराव टालने के चक्कर में ऋतिक से लिया पंगा
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की जबरदस्त सफलता देखकर रणबीर कपूर को समझ आ गया होगा कि किंग खान की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज करना नुकसान का स ...और पढ़ें

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की जबरदस्त सफलता देखकर रणबीर कपूर को समझ आ गया होगा कि किंग खान की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज करना नुकसान का सौदा है। शायद यही वजह है कि रणबीर ने शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के साथ अपनी फिल्म जग्गा जासूस रिलीज करने का प्लान बदल लिया है।
शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लिए अगले साल की दिवाली की डेट पहले ही रिजर्व हो चुकी है। रणबीर भी अपनी फिल्म जग्गा जासूस को दिवाली पर रिलीज करना चाहते थे। लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि वे अपनी फिल्म को अगले साल 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर रिलीज करेंगे।
कट्रीना के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे रणबीर
सुनने में आया है कि ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग-बैंग भी 2 अक्टूबर को ही रिलीज होनी है। यानी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर और ऋतिक की तकरार होगी। सूत्रों का कहना है कि रणबीर अब दोबारा अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलने के मूड में नहीं है। उनकी फिल्म बेशरम भी इस साल 2 अक्टूबर को ही रिलीज हुई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

