विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड और निर्देशक की कोल्ड वॉर में फंस गए बेचारे रणबीर!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 26 Jul 2015 10:48 AM (IST)

रणबीर कपूर आजकल एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। खबर है कि रणबीर की गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ और फिल्म 'जग्गा जासूस' के निर्देशक अनुराग बसु के बीच कोल्ड वॉर चल रहा है। रणबीर और कट्रीना 'जग्गा जासूस' की शूटिंग कर रहे हैं। सुनने में आया है कि कट्रीना और

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर आजकल एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। खबर है कि रणबीर की गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ और फिल्म 'जग्गा जासूस' के निर्देशक अनुराग बसु के बीच कोल्ड वॉर चल रहा है।

'मसान' देखकर रिचा की एक्टिंग के कायल हुए केजरीवाल

रणबीर और कट्रीना 'जग्गा जासूस' की शूटिंग कर रहे हैं। सुनने में आया है कि कट्रीना और अनुराग सेट पर एक-दूसरे की तरफ देखते भी नहीं हैं।

अब रणबीर दोनों के बीच फंसकर रह गए हैं, क्योंकि जंग उनकी गर्लफ्रेंड और उनके सबसे फेवरेट निर्देशक के बीच चल रही है।

रणबीर ये कभी नहीं भूल सकते अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' ने ही उन्हें सक्सेस के एक नए मुकाम पर ला दिया था। इस फिल्म के बाद से ही फिल्मों को लेकर रणबीर की चॉइस की तारीफ होने लगी थी।

खबर है कि कट्रीना और अनुराग के बीच चल रहे इस युद्ध से रणबीर ने खुद को दूर रखने का फैसला किया है।

आतंकी याकूब मेमन के बचाव में सलमान खान, भड़के निकम