विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की लव स्टोरी में फिर आया नया मोड़

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 19 Aug 2016 10:25 AM (IST)

खबरें आ रही हैं, कि रणबीर फिर से कटरीना की जिंदगी में आना चाहते हैं, और वो हाल ही में कैट से मिलने उनके घर पर भी गए थे।

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के फैंस के लिए बुरी खबर है। पिछले दिनों जब ये खबर आई थी, कि रणबीर कैट से मिलने उनके घर पर गए हैं, तो उम्मीद जगने लगी थी, कि दोनों के रिश्ते सुधरने वाले हैं। लेकिन अजब प्रेम की गजब कहानी में फिर आया है ट्विस्ट।

रणबीर ने कटरीना के साथ सुलह की खबरों पर विराम लगा दिया है। कटरीना और रणबीर कपूर के ब्रेकअप के बाद खबरें आ रही थीं, कि रणबीर फिर से कटरीना की जिंदगी में आना चाहते हैं, और वो हाल ही में कैट से मिलने उनके घर पर भी गए थे। लेकिन खुद रणबीर कपूर ने इन सारी खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी बात रखी है, कि उन्हें इस तरह की खबरों पर बहुत गुस्सा आता है। बकौल रणबीर यह सारी खबरें गलत हैं। अफवाह हैं।

करीना कपूर के बेबी की ड्रेसेज तैयार कर रहे हैं ये सेलेब्रटी डिजाइनर

रणबीर ने आगे कहा- ''मैं किसी से मिलूं या ना मिलूं, इसके बारे में किसी को गलत लिखने का हक़ नहीं हैं। मैं कटरीना से अंतिम बार तब मिला था, जब हम 'जग्गा जासूस' की शूटिंग कर रहे थे, और मैं फिर से उससे दस सितंबर को मिलने वाला हूं, जब हम फिर से 'जग्गा जासूस' पर काम शुरू करेंगे। इसके अलावा मैं उससे अब तक नहीं मिला हूं।

इस टीवी शो में काजोल खोलेंगी अपनी शादी-शुदा जिंदगी के राज़

रणबीर इस बात से बेहद खफा दिखे, कि मीडियो में लगातार उनके मिलने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा- "जिस तरह की खबरें आ रही हैं, मैं उनसे बहुत नाखुश हूं।" हालांकि इस जवाब के बाद उन्होंने इस संदर्भ में कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। इससे यह बात तो स्पष्ट हो गई है। फिलहाल कैट और रणबीर के रिश्ते सुधरने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

फिर चढ़ा जया बच्चन का पारा, इस बार स्टूडेंट्स को सुनाई खरी-खोटी