विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्यप भाइयों के बीच फंसे रणबीर कपूर

By Edited By:
Updated: Fri, 16 Aug 2013 03:01 PM (IST)

मुंबई। रणबीर कपूर आजकल श्रीलंका और मुंबई के बीच चक्कर काट रहे हैं। एक तरफ वे श्रीलंका में अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग में बिजी हैं तो दूसरी तरफ उन्हें अनुराग के भाई अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशर्म' के लिए मुंबई के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर आजकल श्रीलंका और मुंबई के बीच चक्कर काट रहे हैं। एक तरफ वे श्रीलंका में अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग में बिजी हैं तो दूसरी तरफ उन्हें अनुराग के भाई अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशर्म' के लिए मुंबई के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

क्लिक कर जानिए, कितनी फीस ले रहे हैं रणबीर?

रणबीर को हाल में बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग से दो दिन की छुट्टी लेनी पड़ी थी। श्रीलंका से छुट्टी लेकर वे सीधे बेशर्म के गाने 'प्यार की घंटी' का फाइनल कट देखने के लिए मुंबई पहुंच गए। खबर है कि अभी रणबीर के श्रीलंका और मुंबई के बीच के चक्कर जारी रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि अनुराग और अभिनव ने आपसी सहमति से रणबीर का एक महीने का कार्यक्रम तय कर लिया है। इस कार्यक्रम के मुताबिक रणबीर को हर वीकेंड पर बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग से ब्रेक लेकर बेशर्म की डबिंग के लिए मुंबई आना होगा और यह सिलसिला कम से कम एक महीने तक चलता रहेगा।

रणबीर से जुड़ी चटपटी खबरों और यादगार तस्वीरें देखें

रणबीर चाहते थे कि बेशर्म की डबिंग बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग शुरू होने से पहले खत्म हो जाए, लेकिन बेशर्म की डबिंग का काफी काम अभी बाकी बताया जा रहा है। बेशर्म 2 अक्टूबर को रिलीज होनी है इसलिए इसकी डबिंग में अब और देरी नहीं की जा सकती। रणबीर के एक नजदीकी ने बताया कि अनुराग और अभिनव दोनों रणबीर एक-दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं, ताकि दोनों की फिल्म वक्त पर पूरी हो जाए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर