विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब तो कट्रीना-दीपिका मिलकर ही रणबीर का कर सकती हैं भला!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 22 May 2015 11:17 AM (IST)

णबीर कपूर की एक के बाद एक फिल्‍में फ्लॉप हो रही हैं। पहले 'बेशर्म', फिर 'रॉय' और अब 'बॉम्‍बे वेलवेट', इनमें से कोई भी उनकी फिल्‍म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं रही। अब ऐसे में उन्‍हें भी अपने फिल्‍मी कैरियर की चिंता सताने लगी है। रणबीर कपूर को

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणबीर कपूर की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। पहले 'बेशर्म', फिर 'रॉय' और अब 'बॉम्बे वेलवेट', इनमें से कोई भी उनकी फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं रही। अब ऐसे में उन्हें भी अपने फिल्मी कैरियर की चिंता सताने लगी है।

फिल्म रिव्यूः तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (4 स्टार)

रणबीर कपूर को अनुराग कश्यप की हालिया रिलीज फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' से उम्मीद जगी थी। उन्हें लग रहा था कि अनुराग कश्यप उनकी झोली में एक हिट फिल्म गिरा ही देंगे, मगर यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई और इसके साथ ही रणबीर कपूर की उम्मीद भी टूट गई। ऐसे में अब वह असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'हाई हील्स' का विवाद गरमाया

रणबीर कपूर ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में खुद यह बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा, 'मेरे अंदर अब असुरक्षा की भावना आने लगी है। मैं अंदर से असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मुझे नहीं पता मेरे कैरियर का क्या होगा। मैं यह भी नहीं जानता कि मेरे काम का क्या होगा।'

सोनम कपूर के करीब जाने से घबरा रहे हैं फवाद खान!

फिलहाल रणबीर कपूर की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'तमाशा' है और दूसरी उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ के साथ फिल्म 'जग्गा जासूस' है। ऐसे में अब तो रणबीर कपूर की नजरें इन फिल्मों पर ही टिकी होंगी। यानी दीपिका पादुकोण और कट्रीना कैफ ही उनके फिल्मी कैरियर की डगमगाती नैया को संभाल सकती हैं।