विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive:दादा राजकपूर की क्या चीजें चुराते हैं रणबीर कपूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 28 Sep 2017 12:03 PM (IST)

रणबीर ने दादाजी का लिखा, वह पहला ख़त भी पढ़ा है, जो राजकपूर ने कृष्णा राजकपूर को लिखा था।

Exclusive:दादा राजकपूर की क्या चीजें चुराते हैं रणबीर कपूर
Exclusive:दादा राजकपूर की क्या चीजें चुराते हैं रणबीर कपूर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणबीर कपूर उस वक़्त बेहद छोटे थे, जब राजकपूर का देहांत हो गया था लेकिन जब तक राजकपूर थे, रणबीर अपने दादाजी के बेहद करीब थे। रणबीर को उनके बचपन की कुछ बातें मम्मी-पापा ने बताई हैं।

रणबीर कपूर, जागरण डॉट कॉम से बातचीत में कहते हैं कि यह सच है कि मैं दादाजी के साथ अधिक वक़्त गुजार नहीं पाया हूं लेकिन यह भी सच है कि मैं दादाजी के करीब था और दादाजी भी मुझे बहुत प्यार करते थे। मां-पापा ने ऐसा बताया है। रणबीर कहते हैं कि मैं आज अपनी दादी कृष्णा राज कपूर से काफी बातें शेयर करता हूं और वह भी मुझे दादाजी की कई बातें बताती हैं। उस दौर की काफी कहानियां मुझे सुनाती हैं। रणबीर बताते हैं कि वह पूरे एक साल दादी के साथ रहे और उस दौरान दादी के और करीब आ गए। रणबीर ने दिलचस्प बात यह बताई कि उनकी दादी ने राज कपूर की कई चीजें संभाल कर रखी हैं। रणबीर बताते हैं कि वह कई बार दादी के पास रखी राजकपूर की शेरवानी चुरा लेते हैं और उसे पहन कर दादी को दिखाते हैं। रणबीर बताते हैं कि ये वही शेरवानी है जिसे राजकपूर ने अपनी शादी में पहनी थी। इसके अलावा रणबीर ने दादाजी का लिखा, वह पहला ख़त भी पढ़ा है, जो राजकपूर ने कृष्णा राजकपूर को लिखा था।

यह भी पढ़ें: दादी कृष्णा राजकपूर को रणबीर की ये वाली फिल्म पसंद है, नहीं वह रॉकस्टार नहीं है

 

रणबीर कहते हैं कि उन्हें दादी के साथ रह कर काफी नयी चीजें सीखने को मिली हैं। उनका मानना है कि आप जब ग्रैंड पेरेंट्स के साथ होते हैं तो आप जिंदगी के अहम मूल्यों के बारे में बहुत कुछ सीखते हैं।