विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रॉकस्टार रणबीर ने कहा कि ये अभिनेत्री है बॉलीवुड की लेडी अमिताभ बच्चन

By ShikhasEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 03:53 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 13 Apr 2017 05:39 PM (GMT+05:30)

जी हां, मिस्टर बच्चन का नाम इस यंग अभिनेत्री को देना कोई छोटी बात नहीं है।

रॉकस्टार रणबीर ने कहा कि ये अभिनेत्री है बॉलीवुड की लेडी अमिताभ बच्चन
रॉकस्टार रणबीर ने कहा कि ये अभिनेत्री है बॉलीवुड की लेडी अमिताभ बच्चन

मुंबई। रणबीर कपूर को हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया, जहां मिस्टर कपूर लग रहे थे बड़े ही चिलिंग मूड में! अपनी आने वाली संजय दत्त की बायोपिक के अलावा रणबीर ने यहां बहुत कुछ कहा। ख़ास बता यह है कि रणबीर यहां बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधने में भी कमी नहीं छोड़ रहे थे।

रणबीर ने पहले तो जम कर इस अभिनेत्री की फिल्मों और एक्टिंग की तारीफ की फिर, यहां तक कह दिया कि ये बॉलीवुड की लेडी अमिताभ बच्चन है। जी हां, मिस्टर बच्चन का नाम इस यंग अभिनेत्री को देना कोई छोटी बात नहीं है। चलिए आपको बतातें है कि रणबीर आखिर किसकी बात कर रहे हैं। ये हैं बॉलीवुड की पटाखा गुड्डी - आलिया भट्ट!

ये भी पढ़ें- Forbes की अंडर 30 एशिया लिस्ट में आलिया भट्ट की शानदार एंट्री 

जी हां, जब रणबीर से पूछा गया आलिया भट्ट की बेहतरीन अभिनय के बारे में तो रणबीर ने कहा कि उन्हें आलिया की हाईवे बहुत पसंद है। इस फ़िल्म में आलिया ने उम्दा काम किया है..मैं तो कहता हूं कि आलिया बॉलीवुड की लेडी अमिताभ बच्चन है। ओहो! आलिया, ये तो बहुत बड़ा कॉम्प्लीमेंट है। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया अयान मुख़र्जी की आने वाली सुपर हीरो फ़िल्म ड्रैगन में साथ नज़र आने वाले है। वैसे, आलिया के लिए रणबीर की इस तारीफ के बारे में आपका क्या कहना है? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।