विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर का हुआ ऑपरेशन

By rohitEdited By:
Updated: Wed, 01 Oct 2014 09:03 AM (IST)

खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का मुंबई के एक हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ है। रणबीर ऐडनॉइड टॉन्सिल की वजह से काफी दिनों से

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ है। रणबीर ऐडनॉइड टॉन्सिल की वजह से काफी दिनों से परेशान थे। रणबीर की सर्जरी उनके जन्मदिन के एक दिन बाद 29 सितंबर को हुई।

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में रणबीर कपूर के पिता और अभिनेता ऋषि कपूर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, 'रणबीर की ऐडनॉइड सर्जरी कोई बड़ा ऑपरेशन नहीं थी, ये साइनस की तरह सामान्य चीज है। रणबीर ने पांच दिन की छुट्टी ली थी इसलिए उन्होंने ऑपरेशन करा लिया। आज वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएगा।' ऑपरेशन से एक दिन पहले कट्रीना कैफ ने रणबीर को सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी थी।

दरअसल ऐंडनॉइड की वजह से मरीज को नाक से सांस लेने में थोड़ी दिक्कत होती है। इस बीमारी से पीडि़त व्यक्ति का मुंह कई बार सोते हुए खुला ही रहता है, ताकि वो आसानी से सांस ले सके।

रणबीर के इस हमशक्‍ल को देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा, क्लिक करके देखें

पढ़ें: कट्रीना ने रणबीर से पहली बार खुलेआम स्‍वीकार किया अपना रिश्‍ता