यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बहन की शादी में सलमान ने लिया रणबीर कपूर से बदला!
सुनने में आ रहा है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में रणबीर कपूर और उनके माता-पिता ऋषि और नीतू कपूर को नहीं बुलाया गया था। लेकिन दिल्ली में रह रही रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को शादी का न्योता दिया गया था। अर्पिता की शादी

मुंबई। सुनने में आ रहा है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में रणबीर कपूर और उनके माता-पिता ऋषि और नीतू कपूर को नहीं बुलाया गया था। लेकिन दिल्ली में रह रही रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को शादी का न्योता दिया गया था। अर्पिता की शादी कल हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में हो गई।
रिद्धिमा ने इस खबर की पुष्टि की है कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि उन्होंने कहा कि वो बेटी के स्कूल जाने की वजह से न ही मुंबई और न ही हैदराबाद के किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकीं। सब जानते हैं कि जब से सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कट्रीना रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में हैं, तब से रणबीर और सलमान के रिश्तों में खटास आ गई है। माना जा रहा है कि रिद्धिमा भी अर्पिता की शादी में इसलिए शामिल नहीं हुई क्योंकि उनके भाई और माता-पिता को बुलाया नहीं गया।
अर्पिता ने अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ शादी रचाई है।

