यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए पहली पसंद नहीं थे रणबीर कपूर
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए अभिनेता रणबीर कपूर से पहले आमिर खान, सैफ अली खान, रितिक रोशन से संपर्क किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई।

मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए अभिनेता रणबीर कपूर से पहले आमिर खान, सैफ अली खान, रितिक रोशन से संपर्क किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई।
पढ़ेंः अनुराग कश्यप की फिल्म 'अग्ली' का रिव्यू
अनुराग ने बताया कि उन्हें अपनी महत्वाकांक्षी व बड़े बजट की फिल्म के लिए किसी बड़े स्टार के नाम की जरूरत थी ताकि पैसे जुटाए जा सकें। फिल्म में अनुष्का शर्मा और करण जौहर भी मुख्य भूमिका में हैं।
बकौल अनुराग, '2006 में फिल्म की कहानी लिखने के समय मेरी पहली पसंद सैफ अली खान थे। इसके बाद आमिर और फिर रितिक के पास गए। आखिरकार रणबीर पर आकर बात बन गई।'
सिंगर शिबानी कश्यप को बंधक बनाया गया!
ज्ञान प्रकाश की किताब पर आधारित ये फिल्म शहर के महानगर बनने से पहले की कहानी है। अनुराग ने बताया, 'ये मेरे फिल्मी करियर की सबसे मंहगी फिल्म है। 300 करोड़ की फिल्म को हमने 90 करोड़ में बनाया है।' फिल्म को अगले साल मई में रिलीज करने की योजना है।

