Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संजय दत्‍त के बच्‍चों के साथ दिखे रणबीर कपूर, लग रहे बहुत प्‍यारे

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 05 May 2016 06:41 PM (IST)

    रणबीर कपूर हाल ही में संजय दत्‍त के बेटे-बेटी के साथ काफी अच्‍छा समय बिताते नजर आए। संजय की पत्‍नी मान्‍यता दत्‍त ने तीनों की बहुत प्‍यारी तस्‍वीर पोस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में जेल की सजा पूरी कर रिहा हो चुके अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है, जिसमें रणबीर कपूर उनकी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में वो संजय दत्त के बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बिताते नजर आए। संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने इसकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें रणबीर उनके बच्चों इकरा और शहरान के साथ नजर आ रहे हैं और तीनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं।

    कंगना ने सलमान, आमिर और शाहरुख को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

    मनोज बाजपेयी एक दिन के लिए बने ट्रैफिक हवलदार, लोग रह गए हैरान

    कुछ दिनों पहले संजय दत्त ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि इसे राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं और वो इसमेंं अभिनय नहीं करेंगे। इस फिल्म में रणबीर होंगे और संजय दत्त के मुताबिक, उनकी भूमिका निभाना रणबीर के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि इसके लिए उन्हें अपने बाल बढ़ाने होंगे। साथ ही उन्हें पहले पतला और फिर बॉडी बनाना होगा। वैसे आपको बता दें कि रणबीर इन दिनों फिल्म 'जग्गा जासूस' में भी व्यस्त हैं, जिसमें उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ भी नजर आएंगी।