विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या करण जौहर की अगली फिल्म में होंगे रणबीर और ऐश्वर्या?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 26 Nov 2014 11:19 AM (IST)

करण जौहर जल्द ही निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन को साइन किया है। अनुष्का और रणबीर पहले ही साथ में 'बॉम्बे वेलवेट' कर रहे हैं, जिसमें करण जौहर

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर जल्द ही निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन को साइन किया है।

अनुष्का और रणबीर पहले ही साथ में 'बॉम्बे वेलवेट' कर रहे हैं, जिसमें करण जौहर विलेन के किरदार में हैं। लेकिन रणबीर और बच्चन परिवार की बहु पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।

हालांकि खुद करण इस बारे में कोई भी बात करने से बच रहे हैं लेकिन अगर खबरें सच हैं तो बेशक ये अनोखी जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींचेगी। एक अंग्रेजी बेवसाइट को मिली खबर के मुताबिक, 'करण एक गैप के बाद निर्देशन में लौट रहे हैं और वो इस बार कुछ हटकर करना चाहते हैं। वो पूरी कोशिश करेंगे कि उनकी अगली फिल्म लोगों का ध्यान खींचे।'

अब इंतजार है, तो सिर्फ औपचारिक ऐलान का।

पढ़ेंः नई कश्मकश में फंसी ऐश्वर्या राय!

पढ़ेंः इस अभिनेता को मिलेगा ऐश्वर्या राय के साथ काम करने का मौका