विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यों हुआ रणबीर-कट्रीना का फिर से झगड़ा?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 05 Nov 2014 01:19 PM (IST)

सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बीच झगड़ा हो गया है। कुछ बातों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हैं। दोनों फिलहाल थाईलैंड में फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बीच झगड़ा हो गया है। कुछ बातों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हैं।

दोनों फिलहाल थाईलैंड में फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एक दिन शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों झगड़ते नज़र आए। हालांकि उनके झगड़े की वजह का पता नहीं चल सका है। इससे पहले भी दोनों के बीच मतभेदों की खबरें सामने आती रही हैं।

कुछ वक्त पहले भी दोनों सगाई करने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर रणबीर इससे पीछे हट गए।

कट्रीना अभी शादी तो नहीं करना चाहती हैं लेकिन वो चाहती हैं कि रणबीर उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर दें ताकि वो अपने वादे से पीछे न हट सकें।

खैर उम्मीद है कि दोनों के मतभेद जल्द ही सुलझ जाएं और वो जल्द ही अपने रिश्ते को कोई नाम दे दें।

पढ़ेंः अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर और कट्रीना?

पढ़ेंः रणबीर के चक्कर में जला कट्रीना का अंगूठा!