विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जग्गा जासूस' में रणबीर का पहला लुक जारी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 02 Jan 2015 01:44 PM (IST)

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' में उनका लुक जारी हो गया है। यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसे जारी किया है। इस तस्वीर में रणबीर क्लीन शेव लुक में, चश्मा लगाए हुए हैं और कंधे पर एक बैग लिया हुआ है। इस फिल्म

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' में उनका लुक जारी हो गया है। यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसे जारी किया है।

क्या इस हॉलीवुड स्टार से प्रेरित है रणबीर का लुक?

इस तस्वीर में रणबीर क्लीन शेव लुक में, चश्मा लगाए हुए हैं और कंधे पर एक बैग लिया हुआ है।

इस फिल्म में रणबीर एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें उनके साथ कट्रीना कैफ भी नज़र आएंगी। असल जिंदगी में एक-दूसरे के प्यार में डूबे रणबीर और कट्रीना करीब 6 सालों के बाद बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे।

इनके लिए सोनाक्षी और अर्जुन हैं तोहफे

बताया जा रहा है कि फिल्म एक जासूस की कहानी है जिसमें 19 से 40 साल तक के बीच के उसके जीवन के सफर को दिखाया गया है। जासूस अपने लापता पिता की तलाश में है। फिल्म में रणबीर के पिता के किरदार में गोविंदा हैं जबकि कट्रीना रणबीर की भरोसेमंद असिस्टेंट की भूमिका में हैं।

अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही 'जग्गा जासूस' 28 अगस्त को रिलीज होगी।

रणबीर को इस लुक में कभी नहीं देखा होगा आपने!