विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना के बारे में पूछने पर रणबीर बोले, अब रहम करो

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 16 Mar 2015 03:16 PM (IST)

रणबीर कपूर स्पष्टवादी शख्स हैं। वह जो भी करते हैं, खुल कर करते हैं। यहां तक कि किसी फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर लेने से नहीं बचते। वे मीडिया फ्रेंडली भी हैं। इसके बावजूद वे अब अपने और कट्रीना कैफ के रिश्तों को लेकर मीडिया के अतिउत्साही

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर स्पष्टवादी शख्स हैं। वह जो भी करते हैं, खुल कर करते हैं। यहां तक कि किसी फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर लेने से नहीं बचते। वे मीडिया फ्रेंडली भी हैं। इसके बावजूद वे अब अपने और कट्रीना कैफ के रिश्तों को लेकर मीडिया के अतिउत्साही रवैये से थक चुके हैं। हाल के बरसों तक वे अपने रिश्ते के स्टेटस पर खुलकर बातें करते थे, मगर अब वे उससे कतराने लगे हैं।

युवराज सिंह बनना चाहते हैं अभिषेक बच्चन

कुछ दिनों पहले ही वे रॉनी स्क्रूवाला के एक बुक लॉन्च में आए थे। वहां भी मीडिया ने उनके व कट्रीना के रिश्तों की हालत कुरेदने की कोशिश की तो रणबीर 'नो कमेंट्स' कह कर चले गए। बाद में उन्होंने कहा, ‘कट्रीना कैफ के साथ मैंने अपने रिलेशन को कभी नहीं छुपाया। इसके बावजूद न जाने क्यों मीडिया में हमारे इस रिश्ते को लेकर कुछ न कुछ आता ही रहता है। मुझे समझ नहीं आता कि हमारे रिश्ते को लेकर दूसरों को सवाल उठाने का क्या हक है?’

आे तेरी! अब शराबी बनने वाले हैं आमिर

मीडिया में लगातार आने वाली खबरों से आहत रणबीर कहते हैं, ‘पिछले साल से हर महीने किसी न किसी अखबार या चैनल पर हमारी सगाई से लेकर शादी तक की खबरें आती ही रहती हैं। ऐसा लगता है कोई साए की तरह हमारा पीछा कर रहा है। हमने सगाई नहीं की है। मुझे लगता है कि सगाई की रस्म अपने चाहने वालों को ये बताने के लिए होती है कि हम शादी करने को हैं, पर हाल-फिलहाल में ऐसा कुछ नहीं है। माना कि हम पब्लिक प्रॉपर्टी हैं लेकिन हमारी प्राइवेट लाइफ का कुछ तो मान रखा जाना चाहिए!’

लोगों को नहीं है सेंसर बोर्ड की जरूरत - आमिर