विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर पर नजर रख रहे हैं ऋषि कपूर

By Edited By:
Updated: Mon, 26 Aug 2013 12:40 PM (IST)

लगता है अब ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर को विवादों से बचाने का जिम्मा ठान लिया है, शायद तभी वे आजकल रणबीर पर नजर रख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ऋष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है अब ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर को विवादों से बचाने का जिम्मा ठान लिया है, शायद तभी वे आजकल रणबीर पर नजर रख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ऋषि कपूर जब घर नहीं होते, तब भी वह रणबीर से जुड़ी पल-पल की खबरें अपने विश्वासपात्रों से लेते रहते हैं।

ऋषि और नीतू को बेटे पर क्यों आया गुस्सा?

जब रणबीर और कट्रीना की स्पेन की अंतरंग तस्वीरें लीक हुई थीं, तब ऋषि कपूर और उनकी पत्‍‌नी नीतू बहुत आहत हुए थे। इसके बाद से ही ऋषि कपूर बेटे पर नजर रख रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि ऋषि कपूर ने इसके लिए अपने बंगले 'कृष्णा राज' के भरोसेमंद वॉचमैनों को काम पर लगाया हुआ है। ऋषि कपूर जब घर पर नहीं होते तो फोन पर इन वॉचमैनों से जानकारी लेते रहते हैं कि रणबीर कब घर आते हैं, किसके साथ आते हैं और कब घर से जाते हैं।

रणबीर से जुड़ी बाकी खबरों और तस्वीरों के लिए यहां क्लिक करें

अभी हाल में खबर आई थी कि रणबीर के कमरे की मरम्मत चल रही है और वह अपने कमरे का रास्ता अलग करा रहे हैं। क्या कमरे की एंट्री अलग कराने की वजह पिता का प्राइवेसी में दखल देना तो नहीं है?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर